
रोटी कमल निशान हमें क्यों याद नही
गौरों का प्रस्थान हमें क्यों याद नही
जिस नारे से गौरों के दिल दहलाये
वन्देमातरम गान हमें क्यों याद नही
मेरठ मे जो क्रान्ति दूत बन ललकारा
मंगल का बलिदान हमें क्यों याद नही
देख वीरता गौरे भी थे घबराये
झांसी वाली शान हमें क्यों याद नही
अजीमुल्ला रंगो जी नाना टोपे
नायक बडे महान हमें क्यों याद नही
लाल किले से जफर क्रान्ति उदघोष किया
पुत्र किये बलिदान हमें क्यों याद नही
सन सैतालीस नया सवेरा लाल किला
तीन रंग का मान हमें क्यों याद नही।

No comments:
Post a Comment