Thursday, October 22, 2009

राष्ट्रीय रामायण मेले में सम्मानित होंगे कवि



कानपुर। मानस मंच के तत्वावधान में 21 अक्टूबर से मानस पार्क मानसपुरम काकादेव में 27 वां रामायण मेला का आयोजन किया जायेगा। प्रथम दिन दोपहर तीन बजे भूमि पूजन और ध्वजा रोहण का कार्यक्रम होगा। महोत्सव में कवियों को सम्मानित किया जायेगा। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज शरण अवस्थी ने अरविंद विद्या मंदिर में पत्रकारों को बताया कि 22 को बर्रा पांच स्थित बाबा महाकालेश्वर मंदिर से दोपहर एक बजे श्रीमद् रामचरित मानस पोथी यात्रा व काकादेव पुरानी बस्ती से श्रीमद्भगवत पोथी यात्रा निकाली जायेगी जो नवीन नगर स्थित कार्यालय आयेंगी फिर वहां से मानस पार्क पहुंचेंगी। श्री अवस्थी ने कहा कि 27 अक्टूबर को होने वाले संत सम्मेलन में देश के उत्थान में संतों की भूमिका, गाय, गंगा और गायत्री के संरक्षण पर चर्चा होगी। 28 को महिला सम्मेलन में महिला सशक्तीकरण पर चर्चा होगी। उसी दिन माहेश्वर तिवारी, अरुण जैमिनी, राजेश चेतन व लोकेश शुक्ल आदि कवियों को सम्मानित किया जायेगा।

साभार - दैनिक जागरण - 21 अक्तुबर 2009

No comments: