Monday, July 7, 2008

राजेश चेतन काव्य पुरस्कार-2008


सांस्कृतिक मंच भिवानी ने निर्णय किया है कि वर्ष 2008 का राजेश चेतन काव्य पुरस्कार लोकप्रिय कवि श्री योगेन्द्र मौदगिल को दिया जायेगा। प्रस्तुत है श्री योगेन्द्र मौदगिल का परिचय -

नाम : योगेन्द्र मौदगिल

पिता : श्री राम कुमार शर्मा

माता : श्रीमती बिमला शर्मा

सम्प्रति : स्व व्यवसाय

लेखन विधा : हास्य व्यंग्य में सच्छन्द कविता (दोहा, गज़ल, घनाक्षरी)

प्रकाशित स्वरचित पुस्तकें : हास्यमेव जयते, मंज़र मंज़र अंगारे, धूल म्हं लट्ठ, देश का क्या होगा, जमाना लुच्चों का

प्रकाशित संपादित पुस्तकें : हंगामा एक्सप्रेस, व्यंग्य भरे हंसगुल्ले, हास्य कवि दरबार, व्यंग्यमेव जयते, चर्चित व्यंग्य लघुकथाएं, सबरंग मुशायरा, नये दौर के चर्चित शेर, सबरंग व्यंग्य कथाएं, पढ़ते जाओ-हंसते जाओ

विशेष :

2008 में 'लोक-कवि' अलंकरण (पानीपत की संस्था सर्व ब्राह्मण सभा द्वारा)
2007 में 'पानीपत-रत्न' पुरस्कार (पानीपत की संस्था पानीपत सांस्कृतिक मंच द्वारा)
2007 में उदयभानु हंस कविता पुरस्कार (हिसार की संस्था साहित्य कला संगम द्वारा)
2006 में युगीन सम्मान (नोएडा की संस्था युगीन प्रकाशन द्वारा)
2004 में करील सम्मान (गीदम, दंतेवाड़ा, छतीसगढ़ की संस्था द्वारा)
2002 में कलमवीर सम्मान (बहादुरगढ़ की संस्था कलमवीर विचार मंच द्वारा)
2001 में गढ़गंगा शिखर समान (गाज़ियाबाद की शाखा संस्था अखिल भारतीय भाषा साहित्य परिषद् द्वारा)
इसके अतिरिक्त देशभर में अनेक संस्थाओं एवं क्लबों द्वारा सम्मानित

सब टी वी, जी टी वी, ई टी वी, एम एच वन, चैनल वन, इरा चैनल ई टी सी, जैन टी वी, सहारा चैनल, सिटी चैनल, नेशनल चैनल आकाशवाणी एवं दूरदर्शन से नियमित कविता पाठ और हरियाणा की एकमात्र त्रैमासिक काव्य पत्रिका कमलदंश का छह वर्षों से निरन्तर प्रकाशन व संपादन।

सम्पर्क : 2393-94, न्यू हाऊसिंग बोर्ड कालोनी, सेक्टर-12, पानीपत-132103 (हरियाणा)
दूरभाष : 9466202099, 9896202929, 01814021823, 9466306263
E Mail : ymoudgil@yahoo.com, ymoudgil@gmail.com

No comments: