Saturday, August 4, 2012

राजेश चेतन काव्य पुरस्कार 2012 की घोषणा

वर्ष 2012 का ‘राजेश चेतन काव्य पुरस्कार’  लोकप्रिय कवि श्री राजेन्द्र कलकल को दिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि हरियाणा प्रांत के भिवानी ज़िले में जन्मे कवि राजेश चेतन जी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष ‘सांस्कृतिक मंच, भिवानी’ द्वारा प्रदान किया जाता है। प्रतिवर्ष उक्त पुरस्कार उस कवि को दिया जाता है जिसका काव्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा हो। जो काव्य पाठ में समर्थ तथा समाज व राष्ट्र के लिए समर्पित हो। इस पुरस्कार में सांस्कृतिक मंच की ओर से 5100 रुपये की राशि, प्रतीक चिन्ह, अभिनन्दन पत्र व दुशाला प्रदान किया जाता है। 2006 से अब तक कुल पाँच रचनाकारों को यह पुरस्कार दिया जा चुका है। सबसे पहला पुरस्कार मिला- युवा गीतकार डॉ. रमाकांत शर्मा को। 2007 में यह पुरस्कार लोकप्रिय गीतकार विपिन सुनेजा को दिया गया। 2008 में हास्य कवि योगेन्द्र मौद्गिल को यह पुरस्कार प्रदान किया गया और 2009 में अरुण मित्तल अद्भुत को दिया गया। 2010 में श्याम वशिष्ठ 'शाहिद को दिया गया । 2011 श्रीमती ॠतु गोयल ने पुरस्कार को सुशोभित किया। ये सभी रचनाकार हिन्दी के प्रचार-प्रसार में वाचिक परम्परा को माध्यम बनाकर निरन्तर प्रयासरत हैं। इस वर्ष आगामी 8 अगस्त को पुरस्कार भिवानी में श्री राजेन्द्र कलकल जी को अर्पित किया जाएगा।

No comments: