Thursday, October 16, 2008

टेंशन फ्री

प्रश्न
चेतन जी यदि गधों के भी सींग होते तो?
सुरेश , अलवर
उत्तर -
गधा अपने दुर्भाग्य पर यूँ न रोता और गधे का भी कुछ सम्मान होता।

______________________________________________________________

प्रश्न
जब प्रेमिका लिंग परिवर्तन कराने की बात करने लगे तो क्या करना चाहिए?
सीता शर्मा, हनुमानगढ़
उत्तर
ताली बजाने वालों से सम्पर्क करना चाहिये।
______________________________________________________________

प्रश्न क्या होगा जब मल्लिका किसी रामलीला में सीता का रोल करेगी?
धीरेन्द्र, नोएडा
उत्तर
रामलीलाओं को भी सेन्सर बोर्ड से व्यस्क प्रमाण-पत्र लेना होगा।
______________________________________________________________

प्रश्न
राज ठाकरे को हम क्या कहेंगे, एक हिन्दुस्तानी या एक महाराष्ट्रियन?
सुनीता सिंह, कानपुर
उत्तर
न हिन्दुस्तानी, न महाराष्ट्रियन; बस एक वोट बटोरियन।
______________________________________________________________
प्रश्न
सौ की संख्या हमेशा 99 से अधिक क्यों होती है?
इन्द्रजीत कक्कड़, झांसी
उत्तर
सौ भले ही अधिक है परन्तु मन ये कहता है ये छोटा आदमी सदैव 99 के फेर में ही रहता है।
______________________________________________________________
प्रश्न पुरुष को एक विशेष अर्थ में मर्द कहा जाता है, उसी अर्थ में स्त्री को क्या कहेंगे?
उत्तर – माल।
______________________________________________________________
प्रश्न
बसपा का चुनाव चिन्ह हाथी है या हथनी?
प्रकाश भारद्वाज, सीतामढी
उत्तर
जब बसपा में केवल बहन जी ही छाई है तो चुनाव चिन्ह हथनी कहने मे ही भलाई है।
______________________________________________________________
प्रश्न
यदि इंसान कभी नहीं मरता तो क्या होता?
इमरान अख्तर, जामा मस्जिद
उत्तर
आदमी अपने आप पर रोता और हर घर में एक रावण होता।
______________________________________________________________
प्रश्न
इस दुनिया में सबसे सुन्दर और सबसे बदसूरत क्या है?
सुप्रिया, हरिनगर, दिल्ली
उत्तर
स्त्री का रूप सबसे भारी है और बदसूरती की तलाश जारी है।
______________________________________________________________
प्रश्न
चांदनी रात में चांद की खूबसूरती देखनी चाहिए या प्रेमिका की?
मनीष, झज्जर
उत्तर -
जब तक प्रेमिका चन्द्रमुखी है तब तक प्रेमिका को ही चांद मानो।
______________________________________________________________

No comments: