Friday, June 17, 2022

हर सप्ताह 46.0

 सदानन्द  जी आप हमारे  स्वामी जी 

जन - जन को लगते हैं प्यारे स्वामी जी 


शिवबाई और बृजलाल जी के बेटे ,

रहे सदा ही जग से न्यारे स्वामी जी 


हरियाणा की धरती तुमसे धन्य हुई 

जिला भिवानी में अवतारे स्वामी जी 


शिक्षक पद और सेना का भी त्याग किया 

बने धर्म के राजदुलारे स्वामी जी 


मंगल गुरुवर गल में तुलसी पहनाई 

कथा भागवत बने सितारे स्वामी जी 


रुग्ण पोलियो के ऑपरेशन करवाते 

दीन -हीन के बने सहारे स्वामी जी 


हर वर्ष सैकडों कन्याओं का ब्याह किया 

निर्धन की आँखों के तारे स्वामी जी 


कृष्ण प्रणामी आश्रम जीवन ध्येय बना 

गौसेवा पर जीवन वारे स्वामी जी 


संस्कृत भाषा की सेवा निश -दिन करते 

विसंगति को करे किनारे स्वामी जी 


शत शत वंदन अभिनंदन स्वीकार करो 

'चेतन गाता गीत तुम्हारे स्वामी जी

No comments: