Friday, June 17, 2022

हर सप्ताह 45.0

 ब्रह्मा-विष्णु-महेश सृष्टि के गुरुवर हैं

सृष्टा, पालनहार, वही विघ्नेश्वर हैं 


व्यास पूर्णिमा का दिन पूजन करने का

धन्य-धन्य गुरुदेव ! स्वयं परमेश्वर हैं 


मानव जीवन की उलझन को सुलझाया

जीवन गीता के तो आप योगेश्वर हैं 


गुरु गुण का अब कैसे मैं गुणगान करूँ 

गणपति-से गुणवान गुणी-गुणेश्वर हैं


शत-शत वंदन अभिनंदन स्वीकार करो

आप  हमारे  व्यास  और  सर्वेश्वर हैं

No comments: