Thursday, May 27, 2021

हर सप्ताह 18.0

 हुए बड़े भगवंत हमारे भारत में
स्वामी जी से संत हमारे भारत में

जब 'नरेन' के बाद 'विवेकानंद' हुए
आया नया वसंत हमारे भारत में

परमहंस गुरुवर से दीक्षित हो कर वे
छाए दिशा-दिगन्त हमारे भारत में

भगवा झंडा दुनियाभर में लहराया
स्वामी थे गुणवंत हमारे भारत में

'गीता से पहले फुटबॉल' का मंत्र दिया
युवा होएँ बलवंत हमारे भारत में

तीन दशक ही जी कर अमर हुए जग में
किया तमस का अंत हमारे भारत में

भारत का पर्याय हुए और कहलाए
'संस्कृति के हनुमंत' हमारे भारत में

No comments: