Friday, June 24, 2022

हर सप्ताह 80.0

 लोकतंत्र की शान द्रोपदी मुर्मू है 

भारत की पहचान द्रोपदी मुर्मू है

राष्ट्रपति का पद शोभित जिसको करना
नारी का सम्मान द्रोपदी मुर्मू है

राम-सी वनवासी है, जंगल में रहकर 
वन का स्वाभिमान द्रोपदी मुर्मू है

दो दो बेटे और पति को खोकर भी
जीवन का वरदान द्रोपदी मुर्मू है

मयूरभंज का और उड़ीसा का गौरव 
संस्कृति का गुणगान द्रोपदी मुर्मू है

अध्यापक हो या सत्ता का गलियारा 
रही जो ससम्मान द्रोपदी मुर्मू है

मोदी जी का देश रहेगा आभारी
सच में गुण की खान द्रोपदी मुर्मू है

No comments: