Friday, June 17, 2022

हर सप्ताह 55.0

 लाखों-लाखों  हिंदुस्तानी यू एस में

मेहनत, मेधा, प्रेम कहानी यू एस में


भारत की बेटी भी पहुँची सत्ता में 

'कमला हैरिस' जानीमानी यू एस में 


संत विवेकानंद शिकागो में बोले 

गूँजी हर हिन्दू की वाणी यू एस में 


लाखों डॉक्टर सेवा में दिन-रात लगे 

सच्चे कोविड के सेनानी यू एस में 


होटल-मोटल में भी सबसे आगे हैं 

सबको देते दाना-पानी यू एस में 


एक 'कल्पना' गई स्पेस में उड़ने को

भारत की बेटी बलिदानी यू एस में 


'नासा' को भी हम संचालित करते हैं

भारत के ज्ञानी-विज्ञानी यू एस में

No comments: