Thursday, May 27, 2021

हर सप्ताह 36.0

 मंदिर - मंदिर शीश झुकाया दीदी ने
माँ चंडी का पाठ सुनाया  दीदी  ने

सी.एम की कुर्सी पाई तो बदल गई
गली - गली में रक्त बहाया दीदी ने

व्हीलचेयर का सच, सच में नाटक निकला
जीत मिली और पाँव घुमाया दीदी ने

माँ - बहनों  की  इज्ज़त  गुंडे  लूट  रहे
बेशर्मी   का   रास   रचाया   दीदी  ने

नंदीगांव  से  जो  चुनाव  तक  हार  गई
उप  पर  भी  सी.एम  पद पाया दीदी ने

बंगभूमि  तो  'काश्मीर'  बन  जायेगी
हर  घुसपैठी  को  भड़काया  दीदी ने

राज्यपाल ने समझाया लेकिन फिर भी
लोकतंत्र   सूली   लटकाया   दीदी  ने

No comments: